
मजदूर दिवस के मौके पर केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एमडी टीजे थाचनकारी ने बस में कंडक्टर की भूमिका निभाते हुए टिकट भी काटा। इस दौरान उन्होंने बस के ड्राइवर और कंडक्टर से उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना।

टीजे थाचनकारी ने बस में सवार यात्रियों के टिकट की जांच की और इस दौरान होने वाली दिक्कतों का भी अध्ययन किया। थाचनकारी ने कहा, 'जब तक मैं यह नहीं जानूंगा कि मेरे कर्मचारी काम क्या करते हैं, मैं उनका नेतृत्व कैसे कर सकता हूं?

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एमडी ने कहा कि उनको जो आज अनुभव किया है औऱ उसके हिसाब से काम करने की कोशिश करेंगे और बस में यात्रा के समय यात्रियों को होने वाली परेशानियों को भी दूर किया जाएगा।

केरल में ज्यादातर लोग सरकारी बसों में सवारी करते हैं। केरल सरकार के दावे के अनुसार इन बसों में यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाती।

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एमडी के इस कदम का बसों के कर्मचारी काफी तारीफ कर रहे हैं। इनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है सरकार उनकी परेशानियों का निदान जल्द से जल्द करेगी।