14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: ट्विटर पर ट्रेंडिंग #chappalchorpakistan आखिर क्या है? जानें यहां

प्रदर्शन में #chappalchorpakistan का नारा लगाया गया।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 08, 2018

protest in washington

इस्लामाबाद में कैद भारत के कुलभूषण जाधव के परिजनों के साथ पाक अधिकारियों द्वारा की गई बदसलूकी से देश के सड़कों से लेकर संसद जो गुस्सा था वो जगजाहिर है, अब इस गुस्से की आंच विदेशों में भी फैल रही है। ये तस्वीर वाशिंगटन स्थित पाक एम्बेसी के बाहर की है।

protest in washington

यहां भारत-अमरीका और बलोच के कुछ वालंटियर्स पाक द्वारा जाधव के पत्नी के जूते उतरवाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहें हैं। यहां वे पाक के लिए इस्तेमाल किये गए जूते-चप्पल आदि भी दान करने के लिए रखें हैं।

protest in washington

प्रदर्शन में #chappalchorpakistan का नारा लगाया गया।

protest in washington

प्रदर्शन में शामिल हुए वालंटियर्स का कहना है कि पाक ने जाधव की मां और पत्नी को बेवजह अपनानित किया, साथ ही उन्होंने उनके मंगलसूत्र और सिन्दूर निकलवा कर, धार्मिक भावों को भी ठेस पहुंचाई है।

protest in washington

विरोध में आए लोगों ने पाकिस्तान की हरकत शर्मनाक बताते हुए उसे जूते दान देने की बात कही।

protest in washington

वहां पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने कहा, उन्होंने एक महिला के चप्पल चुराए, पाकिस्तान का मतलब क्या? अमरीका से डॉलर ला, हिंदुस्तान के जूते खा।

protest in washington

वहां आए लोगों ने अपने में एक पोस्टर थमा हुआ था, जिसमें कुलभूषण और उनके परिवार वालों की मुलाकात की तस्वीर और पाकिस्तान की लिए कड़ा सन्देश लिखा था।

protest in washington

बता दें 25 दिसंबर को कुलभूषण और उनके परिजनों की मुलाकात कराई गई, उस दौरान पाक अधिकारियों और साथ ही पाक मीडियाकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यहवार किया था। यह मुद्दा यहां संसद में भी उठाया गया था।