14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स के कैमरे में कैद हुआ रहस्यमयी जीव, कोई नहीं समझ पाया कि आखिर वो था क्या?

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन दिनों एक जीव की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर की है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Nov 07, 2017

this was not snake

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन दिनों एक जीव की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर की है। इन तस्वीरों को मैट एंडरसन नाम के एक ब्लॉगर ने शेयर किया है।

this was not snake

तस्वीर शेयर करते हुए मैट ने लिखा है कि हाल ही में जब वो अपनी बाइक से सड़क से गुजर रहे थे तभी अचानक उन्हें सड़क पर कुछ अजीब नजर आया। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक रोक दी और उस अजीबो-गरीब चीज़ की तस्वीर ले ली।

this was not snake

उन्होंने लिखा है कि वे एक सड़क से अपनी बाइक से होते हुए गुजर रहे थे कि तभी सांप की तरह लंबा एक जीव सड़क पार करते हुए दिखा।

this was not snake

तस्वीरें लेने के बाद जब वो उस जीव के पास पहुंचे तो देखा कि वो कुछ अजीब था। देखने में नजर आ रहा था कि जैसे वो सैकड़ों कीड़े हों जो एक कतार में चल रहे थे। लेकिन वो इसे लेकर स्पष्ट नहीं थे कि आखिर वो था क्या?

this was not snake

हालांकि उन्होंने इतना जरूर बताया कि जो भी हो उन्होंने कभी भी ऐसा अद्भुत नजारा कहीं नहीं देखा, प्रकृति सच में रहस्यमय है।