30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया के इन रेस्टोरेंट में लोग खाने कम, घूमने ज्यादा जाते है

दुनिया में ऐसे रेस्टोरेंट की भी कमी नहीं है जहां मजेदार खाने के साथ मज़ेेदार थिम्स भी होते है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 25 Dec 2017, 3:15 PM IST

Restaurant

नई दिल्ली।घर का खाना किसे नहीं पसंद लेकिन कभी-कभार हम इससे बोर हो जाते है। इसीलिए मु़ंह का स्वाद बदलने के लिए रेस्टोरेंट में हम हफ्ते में एकबार या महीने में एकबार तो जरूर जाते है। इससे स्वाद बदलने के साथ ही हमारा मूड भी बदल जाता है और रेस्टोरेंट जाने के बहाने हम बाहर घूम भी लेते हैं। लेकिन अगर इन रेस्टोरेंट का डेकोरेशन मज़ेदार हो तो फिर क्या कहने? दुनिया में ऐसे रेस्टोरेंट की भी कमी नहीं है जहां मजेदार खाने के साथ मज़ेेदार थिम्स भी होते है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही थिम्स रेस्टोरेंट के बारे में...  

Restaurant

चाईना अपनी तकनीक के लिए मशहूर है। चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां की सारी टेबले अंडाकार बने हुए है जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं।  

Restaurant

चीन में एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां लोग टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाते है और पूरे मन से इस अजीब थीम का मजा लेते हैं।  

Restaurant

बर्लिन में यह रेस्टोरेंट हवा में तैरता है। आसमान की उचाई पर बैठकर खाना खाने में और भी मजा आता है। इस रेस्टोरेंट को क्रेन की सहायता से उपर उठाया जाता है। इस रेस्टोरेंट का थीम है डिनर इन द स्काई।  

Restaurant

एरिजोना में एक रेस्टोरेंट को अस्पताल का लुक दिया गया है। इसे हार्ट अटैक रेस्टोरेंट के नाम से भी जाना जाता है और तो और यहां पर जो बर्गर मिलते है उसे बाईपास बर्गर के नाम से जाना जाता है।  

Restaurant

टोक्यो के इस रेस्टोरेंट में पुरूष वेटर महिला के रूप में सजकर मेहमानों को खाना परोसते है।  

Restaurant

चीन के इस रेस्टोरेंट का थीम है जेल। यहां पर हर एक सेक्शन को जेल का रूप दिया गया है।  

Restaurant

हर्बिन के इस रेस्टोरेंट में मेहमानों को खाना इंसान नहीं बल्कि रोबोट परोसते है। यह इतना यूनिक है कि यहां पर लोगों की भीड़ लगी ही रहती है।  

Restaurant

वेस्ट हॉलीवुड के इस रेस्टोरेंट को ओपाक्यू कैफे के नाम से जाना जाता है। इसकी खासियत ये है कि यहां पर मेहमानों को अंधेरे मे खाना परोसा जाता है। यहां तक कि यहां पर नेत्रहीन वेटर्स ही खाना परोसते है।