
नागौर दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई विधायक या सांसद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह भाजपा का चुनाव है।

नागौर । राजस्थान दौरे पर चल रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को नागौर दौरे पर रहे।

किसी कार्यकर्ता की पार्टी के किसी विधायक या सांसद या मंत्री से नाराजगी हो सकती है लेकिन भाजपा से नाराजगी नहीं हो सकता है। अध्यक्ष शाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमारी लड़ाई है।

राहुल बाबा कह रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है मुझे पता नहीं उनके गुरू कौन है जो उन्हें कड़ी धूप में ऐसे सपने दिखा रहे हैं। वर्ष 2014 से अब तक भाजपा जीत रही है, अमित शाह ने कहा कि वे पहले ऐसे भाजपा अध्यक्ष हैं जिनके नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में चुनाव हुए हैं और हो रहे हैं।

कांग्रेस को कहां से जीतने का स्वप्न आता है। अध्यक्ष अमित शाह ने शाह कि राजस्थान में भाजपा अंगद का पांव है जिसे कोई नहीं हिला पाएगा। चुनाव में जब भाजपा कार्यकर्ता निकलेंगे तो आपकी नींद उड़ जाएगी।