28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं, राहत के साथ आई आफत

सुबह करीब 7 बजे दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की शुरूआत हुई। करीब 2.30 घंटे तक बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Jul 2018, 11:00 AM IST

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

सुबह करीब 7 बजे दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की शुरूआत हुई। करीब 2.30 घंटे तक बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियों में पानी भरने से बंद हो गई हैं, वही सुबह दफ्तरों के लिए लोगों को भी जलभराव से भारी परेशानी हो रही है।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

राजधानी के कई इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया। संसद मार्ग, गीता कॉलोनी, आईटीओ, मंडी हाऊस जैसे जमाम इलाकों में भारी बारिश के कारण जाम लग गया।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

सुबह-सुबह ऑफिस जाने कि लिए निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दफ्तरों में लोग देरी से पहुंचे। हालांकि मौसम सुहावना होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

भारी बारिश के चलते दिल्ली के आस-पास के इलाकों में सड़कों पर कई फीट पानी भर गया है तो वहीं सड़कों पर जलभराव ने दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

आईटीओ, आश्रम, आनंद विहार, लाजपतनगर के अलावा, नोएडा के कालिंदी कुंज, महामाया फ्लाइओवर, चिल्ला बॉर्डर इलाकों सड़कों पर पानी भरा है।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

आपको बता दें कि बुधवार को मौसम विभाग ने बताया था कि देश की राजधानी दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में मानसून सक्रिया है और गुरुवार को भी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जबरदस्‍त बारिश की संभावना है।

भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमीं

मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्‍ली समेत देश के कई राज्‍य बारिश से बेहाल रहेंगे और आने वाले कुछ दिनों तक इसमें राहत की कोई उम्‍मीद नहीं है।