1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब में खुला दूसरा मूवी थियेटर, लोगों ने देखी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’

सऊदी अरब से एक बार फिर संगीत और मनोरंजन प्रेमियों के लिए खुशी की खबर आई है। सउदी अरब में दूसरा फिल्म थियेटर खुल गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 May 2018, 3:12 PM IST

सऊदी अरब में दूसरा सिनेमाघर खुलने के बाद मूवी देखने पहुंचे लोग

बता दें कि इससे पहले पिछले माह अप्रैल में सऊदी सरकार ने सिनेमा से प्रतिबंध हटाते हुए आम लोगों के लिए सिनेमा घर खोलने की इजाजत दी थी और पहला सिनेमाघर खोला गया था, जहां हजारों लोगों ने एक साथ मिलकर पहली फिल्म 'ब्लैक पैंथर' देखी थी।

सऊदी अरब में दूसरा सिनेमाघर खुलने के बाद मूवी देखने पहुंचे लोग

गौरतलब है कि सऊदी अरब में सिनेमा पर पिछले कई दशकों से लगे बैन को पिछले साल दिसंबर के महीने में हटा दिया गया था। 1980 के दशक में अश्लीलता को आधार मानते हुए सऊदी अरब में सिनेमाहॉल को बैन कर दिया गया था।

सऊदी अरब में दूसरा सिनेमाघर खुलने के बाद मूवी देखने पहुंचे लोग

राजधानी रियाद में वोक्स सिनेमाज (VOX Cinemas) मूवी थिएटर में चार स्क्रीन्स हैं। आईमैक्स स्क्रीन के साथ-साथ बच्चों के लिए भी एक स्पेशल थियेटर है। वोक्स सिनेमाज के मालिक दुबई में रहने वाले मजीद-अल-फुत्तैम हैं, जो मॉल और मूवी थिएटर के प्रमुख क्षेत्रीय डेवलपर हैं।

सऊदी अरब में दूसरा सिनेमाघर खुलने के बाद मूवी देखने पहुंचे लोग

बता दें कि सऊदी अरब में जहां वर्षों से महिलाओं के कार चलाने, मैदान में मैच देखने और सिनेमा जाने पर पाबंदी लगी थी वहीं अब सऊदी के प्रिंस ने लोकतांत्रिक तरीकों को अपनाते हुए महिलाओं को छुट्ट दी है। और इससे पहले सऊदी अरब में एक फैशन शो का भी आयोजन किया गया था।

सऊदी अरब में दूसरा सिनेमाघर खुलने के बाद मूवी देखने पहुंचे लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने घोषणा की है कि मनोरंजन क्षेत्र को विकसित करने के लिए अगले 15 वर्षों में 15 शहरों में 40 सिनेमाघरों को खुलवाएगें। सऊदी सरकार ने कहा है कि साल 2030 तक करीब 25 सऊदी शहरों में 100 थियेटर खोले जाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़