11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस महाधिवेशन 2018: कुछ अलग अंदाज में नजर आए राहुल, सोनिया और मनमोहन

राहुल ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित अतिथियों का स्वागत है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 Mar 2018, 12:34 PM IST

Congress plenary session 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह सभी प्रतिनिधियों की मदद से मजबूत और नई ऊर्जा से भरपूर पार्टी का निर्माण करना चाहते हैं। राहुल ने यहां पार्टी के दो दिवसीय पूर्ण अधिवेशन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही।

Congress plenary session 2018

यह भारत की सबसे पुरानी पार्टी का 84वां अधिवेशन है। राहुल (47) ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी।

Congress plenary session 2018

राहुल ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित अतिथियों का स्वागत है। अगले दो दिनों में मैं आपके साथ संवाद करने और अनुभवों व नजरियों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मजबूत और ज्यादा जोश से भरपूर कांग्रेस पार्टी के निर्माण में मदद मिलेगी।"

Congress plenary session 2018

इस अधिवेशन में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।

Congress plenary session 2018

कांग्रेस पार्टी का यह पूर्ण अधिवेशन आठ साल बाद आयोजित हो रहा है। इस दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Congress plenary session 2018

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि चाहे देश में कंप्यूटर का आगाज हो या फिर इसरों की शुरुआत सब कांग्रेस की देन है।

Congress plenary session 2018

कांग्रेस का पूरा फोकस देश के विकास पर ही रहा है, लेकिन कुछ लोगों को यह सब इसलिए नहीं दिखाई तो क्योंकि उनकी आंखों में विकार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल चाय वाला होने से ही देश का भला नहीं हो जाता उसके लिए बहुत कुछ करना पड़ता है।

Congress plenary session 2018

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस कोई पराजित नहीं कर सकता है और यदि कर सकता है, तो वो केवल कांग्रेस ही है।