
बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

सबसे पहले भर्ती की प्रक्रिया 26 अप्रैल से जिला राजनांदगाव एवं जगदलपुर (जगदलपुर, कोंडागाँव) में होगी।

इसके बाद जिला रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, में 29 अप्रैल को होगी।

वहीं सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले ज़िलों सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर समेत जशपुर के विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थिओं के दस्तावेजों की जांच शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ होगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षकों की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस तारीख से शुरू होगी भर्ती