5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़, आईईडी, बम समेत भारी संख्या में जखीरा बरामद

पुलिस की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच आज जिले के कटेकल्याण थाने इलाका में जमकर मुठभेड़ हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
Naxal attack

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इससे घबराए नक्सली मोर्चा छोड़कर भाग निकले। पुलिस की जवाबी कार्रवाई ने नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर कर दिया। बता दें कि जियाकोरता और कोरमागोंदी के जंगलों में नक्सलियों ने बड़े पैमाने पर कैंप लगा रखे थे।

baxal attack

सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त जब सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली तब नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके दांत खट्टे कर दिए। इससे वे कैंप छोड़कर जंगल के रास्ते से भाग निकले।    

baxal attack

इस दौरान सुरक्षाबलों ने मौके का मुआयना किया तो उन्हें बम, आईईडी और भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी वस्तुएं मिली।