3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहला सावन सोमवार आज! महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजेंगे मंदिर…

Sawan 2025: रायपुर में सावन मास प्रारंभ होने के साथ ही शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार को शहर में कई जगह से बोल बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़ यात्रा का उल्लास सड़कों पर दिखा।

3 min read
Google source verification
पहला सावन सोमवार आज! महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजेंगे मंदिर...

Sawan 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सावन मास प्रारंभ होने के साथ ही शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार को शहर में कई जगह से बोल बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़ यात्रा का उल्लास सड़कों पर दिखा। सभी भोलेबाबा के मंदिरों की ओर रुख किए थे। सावन के पहले सोमवार के लिए मंदिर समितियों ने खास तैयारियां की हैं। प्राचीन हटकेश्वरनाथ महादेव और बुढ़ेश्वर महादेव, नरहरश्वेर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए वॉलंटियर तैनात रहेंगे। महादेवघाट में शिवभक्तों का मेला लगेगा।

पहला सावन सोमवार आज! महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजेंगे मंदिर...

भोलेबाबा के अभिषेक पूजन का विशेष दिन सोमवार माना गया है। इसलिए सुबह से व्रत रखकर सभी शिवालयों में अभिषेक पूजन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे, लेकिन प्राचीन शिवालयों में ज्यादा भीड़ रहेगी। सुबह से शाम तक तीन बार भोलेबाबा का अभिषेक, आरती होगी। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए कतारें लगेंगी।

पहला सावन सोमवार आज! महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजेंगे मंदिर...

इस बार चार सावन सोमवार पड़ रहा है। इस अवसर पर कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संया में शिवभक्त नंगे पैर, कंधे पर कांवड लेकर विभिन्न स्थानों से महादेवघाट पहुंचते हैं। शिवालयों के सामने नारियल, अगरबत्ती, बेलपत्र, धतूरा जो कि भगवान को सबसे अधिक प्रिय माना गया है। ऐसी सामग्रियों की दुकानें सजी हुई हैं।

पहला सावन सोमवार आज! महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजेंगे मंदिर...

रामनगर शीतला मंदिर से महादेव घाट तक सैकड़ों महिला कांवड़ियों का जत्था निकला। दुबेलिया तेली समाज के सैकड़ों श्रद्धालु रविवार सुबह 10 बजे अपने सामाजिक सभा भवन में भोलेनाथ की आरती पूजा कर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव घाट तक नाचते-गाते पहुंचे और विधि-विधान से अभिषेक पूजन किया। धार्मिक यात्रा में महिलाओं ने सामाजिक समरसता व महिला जागरुकता का भी संदेश दिया।

पहला सावन सोमवार आज! महादेव घाट में श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजेंगे मंदिर...

कांवड़ सेवा समिति मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था कांवड़ लेकर निकला। चौबे कॉलोनी में भजन गाते हुए सुबह 8 बजे श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर से बोल बम के जयकारे लगाते हुए श्री हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं एवं युवा सभी शामिल थे। समिति के प्रमोद अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, रितेश कनोई , बिशन सिंघल, सुरेश चौधरी, सुरेश केडिया, मुरारी अग्रवाल, बंटी अग्रवाल ने कांवडा यात्रा को सफल बनाया।