21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / Photos / खाटू नगरी में हुई अनोखी सगाई रस्म,जो बन गई एक मिसाल

खाटू नगरी में हुई अनोखी सगाई रस्म,जो बन गई एक मिसाल

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह ने कहा कि दहेज रूपी दानव को खत्म करने के लिए इससे बड़ा और कोई कार्य नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 18 Dec 2017, 2:14 PM IST

sikar

खाटूश्यामजी. मेघवंश जागृति संस्थान के तत्वावधान में शेखावाटी मेघवंश समाज के पंचम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रविवार को कस्बे की गोयल धर्मशाला में 51 जोड़ों को अंगूठी पहनाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सगाई की रस्म अदा करवाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह ने कहा कि दहेज रूपी दानव को खत्म करने के लिए इससे बड़ा और कोई कार्य नहीं है। कार्यक्रम को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया, जिपं सदस्य भंवरलाल वर्मा, जिप सदस्य रामदेव खोखर, जिप सदस्य ममता सिंह निठारवाल, पंस सदस्य गंगा कुमारी ने समाज में फैली कुरूतियों को त्यागने का आह्वान किया।

khatushyam ji

कार्यक्रम की अध्यक्षता विवाह समिति के अध्यक्ष कानदास महाराज ने की। अतिथियों का स्वागत सम्मेलन के संयोजक डॉ.रणजीत मेहरानिया, मंगलचंद जाखड़, डॉ.मूलचंद हरडिय़ा, प्राचार्य महेश कुमार कल्याण, करण वर्मा, गौतम खाटूवाला ने किया। मंच संचालन महासचिव श्रवण खरडिय़ा व सत्यवान मालोता ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों के दस्तावेज की जांच की एवं संस्था के आवेदन फॉर्म की पूर्ति की गई। संयोजक डॉ.रणजीत मेहरानिया ने बताया कि 25 दिसंबर 2017 को खाटूश्यामजी के राआउमा विद्यालय के भागचंदका स्टेडियम में 51 जोड़ों का धूमधाम से शाही लवाजमे के साथ सामूहिक विवाह की रस्म अदा की जाएगी।