
झुंझुनूं जिला मुख्यालय के नजदीक पुरा की ढाणी के पास मंगवालर शाम को सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे पिकअप व लोक परिवहन की बस के बीच हुआ।

हादसे का शिकार हुए लोग हरियाणा के बिगोदना के रहने वाले थे। सालासर सवामणी करके लौट रहे थे।

सालासर बालाजी के जिस बेटे के पैदा होने पर सवामणी करने गए थे, वो भी हादसे में मारा गया।

बीडीके अस्पताल में बैंच पर बैठे इन बच्चों को देख हर किसी की आंखें नम हो गई।

हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में पहुंचाया गया।

बीडीके अस्पताल में डॉ. वीडी बाजिया व उनकी टीम ने घायल बच्चों का उपचार किया।

हादसे के बाद पुरा की ढाणी के पास सडक़ के दोनों लम्बा जाम लग गया, जिससे वाहनों की कतार लग गई।