11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Changemaker : लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए राजनीति का स्वच्छ रहना आवश्यक

changemaker campaign :देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने व स्वच्छ राजनीति के लिए गुरुवार को शहर के अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 May 2018, 6:16 PM IST

changemaker campaign

सीकर.देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने व स्वच्छ राजनीति के लिए गुरुवार को शहर के अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया। इस दौरान अधिवक्तओं ने पत्रिका के इस महाअभियान को सराहा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में वकील समुदाय की बड़ी भूमिका रही है। स्वच्छ राजनीति के लिए चलाए जा रहे पत्रिका महाअभियान में भी इस वर्ग की भारी भागीदारी रही है।

changemaker campaign

इसी कड़ी में पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान के तहत गुरुवार को अभिभाषक संघ सभागार में अधिवक्तओं से परिचर्चा की गई। संघ अध्यक्ष जगदीश गठाला ने कहा कि पत्रिका की यह मुहिम सराहनीय है। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए राजनीति का स्वच्छ रहना आवश्यक है।

changemaker campaign

कार्यक्रम में एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि आपराधिक पृष्टभूमि से जुड़े लोगों को पार्टियों को टिकट नहीं देनी चाहिए। एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा ने कहा कि चुनाव में चुनाव में जातिवाद, धर्म को तरहीज नहीं मिलनी चाहिए।चांदनी जैन ने कहा कि संसद और लोकसभाओं में काफी लोग धनबल के आधार पर चुनकर जा रहे है। इसके लिए मतदाताओं को जागरुक करने की आवश्यकता है। एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़ ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन तो हो रहा है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं होता है।

changemaker campaign

एडवोकेट संगीता सैनी ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों पर वर्षो तक मामले चलते रहते है। ऐसे में इस तरह के मामलों के निपटारे के लिए समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए। राजेश कुमार ने कहा कि जब तक लोग राजनीति को देशसेवा का जरिया नहीं मानेंगे तब तक राजनीति में स्वच्छता नहीं आ सकती। अमन चौधरी ने कहा कि सरकार को जातिवादी संस्थाओं के पंजीयन पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।