10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक अनोखी शादी, जब बारात में दुल्हे पर नहीं बल्कि उसकी इस अनोखी चीज़ में टिकी थीं लोगों की निगाहें!

अब तरह-तरह के कारनामे इंडिया के अलावा और कहां देखने को मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 23 Aug 2017, 3:40 PM IST

ludhiana unique marriage

भारत में शादियों का अपना एक अलग महत्व है। दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले भारत की अनूठी और सांस्कृतिक विरासत में शादियाँ भी अपना एक अलग ही स्थान रखती हैं. ऐसे में इन शादियों में कई बार बहुत कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाते हैं। अब तरह-तरह के कारनामे इंडिया के अलावा और कहां देखने को मिल सकते हैं। बीते दिनों एक ऐसी ही अनूठी बारात पंजाब में देखने को मिली, जहाँ दूल्हे से ज्यादा उसकी किसी अन्य चीज़ की चर्चा थी। आप भी देखेंगे तो शायद हैरान रह जाएंगे...

ludhiana unique marriage

ये बारात पंजाब के लुधियाना से होशियारपुर आई थी। अमूमन आप शादियों में देखते होंगे के दूल्हा नोटों का हार पहनता है लेकिन यहां माजरा कुछ और ही था, जिसके कारण लोगों की नज़र उस हार से हट ही नहीं रही थीं। इस बारात का हीरो मतलब दूल्हे का नाम था गुरजीत सिंह जिसने अपने गले में नोटों का नहीं, बल्कि अमरीकी डॉलरों से बना हार पहना हुआ था।

ludhiana unique marriage

जैसे ही बारात होशियारपुर पहुंची, वैसे ही इस दूल्हेके हार ने ऐसा आकर्षण फैलाया कि लोगों में चर्चा का विषय दूल्हा नहीं बल्कि डॉलरों वाला वो हार बन गया।

ludhiana unique marriage

जब दूल्हे से इस बाबत पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि उसकी भाई-बहन अमेरिका में रहते हैं। डॉलरोंका यह हार उन्हीं ने दिया है।