
नई दिल्ली। रास्ते में हम जब भी चलते है तो हर अच्छी और यूनिक चीज पर हमारी नज़र पड़ ही जाती है और बात अगर सड़कों की हो रही हो तो कार इसमें कैसे पीछे रह सकते है? चाहे ट्रेफिक की भीड़ हो या फिर खाली सड़क, जब भी कोई खूबसूरत कार हमारे सामने से गुजरती है तो हमारी आंखे खूद ब खूद उस ओर चली हीे जाती है और फिर आंखों के साथ हमारी जुबान भी उसकी तारीफ करते नहीं थकते। तो आइए अभी देखते है दुनिया के कुछ महंगे लग्ज़री कारों की झलक जिन्हें देखने के बाद आप भी उसक ी प्रशंसा करते हुए नही थकेंगे...

इनमें सबसे पहला नाम आता है कोएनिग्सेग सीसीआरएक्स त्रेविदा। इसकी कीमत है 48 लाख डॉलर। ये कार महज तीन सेक ेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार की क्षमता 1004 हॉर्सपावर है। इस कार की मैक्सिमम स्पीड 410 किमी. प्रति घंटा है। इन सारे फिचर्स के चलते इस कार को डायमंड ऑन व्हील के नाम से भी पुकारा जाता है।

इस कतार में दूसरे नंबर पर आता है लैंबार्गिनी वैनेनो रोडस्टर का जो कि 355 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इस कार की कीमत 45 लाख डॉलर है।

कतार में तीसरा नाम है लाइपन हाइपरस्पोर्ट। इस कार की कीमत 34 लाख डॉलर है। इस कार की कंपनी का नाम डब्ल्यू मोटर्स है जो कि दुबई में स्थित है। इस कार की सीट पर सोने की लेयर चढ़ी हुई है।

बुगाटी वेयरॉन विवेरे चौथे स्थान पर आता है। इसकी कीमत 34 लाख डॉलर रखी गई है। यह कार 736 किलोवाट की क्षमता रखती है।

पांचवे नंबर पर पगानी हुआयरा बीसी आता है जिसे कि हवा का देवता के नाम से भी जाना जाता है। इस कार की कीमत 26 लाख डॉलर है। इस कार की क्षमता 730 हॉर्सपावर है जो कि वाकई में हैरान करने वाला है।