6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी का करियर हो सकता है खराब, आरोप साबित हुए तो जा सकते हैं जेल

हसीन जहां के अलावा हाथ धोकर पीछे लगा ये...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 14 Mar 2018, 1:29 PM IST

BCCI,Mohammad Shami,haseen,

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी केस में सीओए सख्त होता हुआ दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर यानि सीओए ने मैच फिक्सिंग की जांच के आदेश दिए। नीरज कुमार की अध्यक्षता में एंटी करप्शन एंड स्कियोरिटी यूनिट यानि एसीएसयू ने शमी की पत्नी के बयान के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।

BCCI,Mohammad Shami,haseen,

बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर उन्हें धोखा देने, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने कहा था कि जो इंसान अपनी पत्नी को धोखा दे सकता है, वो देश को भी धोखा दे सकता है।

BCCI,Mohammad Shami,haseen,

हसीन जहां ने आरोपों में कहा था कि शमी ने पाकिस्‍तान की एक लड़की, जिसका नाम 'अलिस्‍बा' था उससे दुबई में पैसे लिए थे। इस केस में एक मोहम्मद भाई भी शामिल है।

BCCI,Mohammad Shami,haseen,

सीओए ने पुलिस को उस ऑडियो रिकॉर्ड पर गौर करने के लिए कहा है जिसमें शमी और हसीन जहां की बातचीत है। साथ ही सीओए ने 3 चीजों पर गौर करने के लिए कहा है जिसमें मोहम्मद भाई और अलिस्बा के बारे में पता लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा क्या सच में मोहम्मद भाई की ओर से अलिस्बा के जरिए पैसा भेजा गया? वहीं तीसरा ये कि अगर पैसा आया है , तो भेजने के पीछे मकसद क्या था। सीओए ने एसीएसयू से अगले 7 दिनों कर रिपोर्ट मांगी है।