
अस्पताल परिसर में उन्होंने मासूमों की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की तथा नराधमों को फांसी देने की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बच्ची के सिर पर अंदरूनी चोट होने तथा उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि पुलिस इस बारे में मौन है।

स्मीमेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर दो बजे बच्ची के शव को गोडादरा में उसके निवास पर लाया गया। शाम चार बजे अंतिम यात्रा में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

बच्ची की अंतिम यात्रा से पहले पड़ोसी भी रो पड़े।

व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

शव यात्रा में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। हाथों में तरह-तरह के बैनर लेकर चल रहे लोग बच्ची को न्याय की मांग कर रहे थे। आरोपित अनिल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसे फांसी की सजा देने की मांग भी की