
ट्रैफिक पुलिस और मनपा का बड़ा काफिला रिंगरोड मार्केट क्षेत्र में पहुंचा और कार्रवाई शुरू कर दी।

मनपा की ओर से रिंगरोड क्षेत्र में रोड पर अतिक्रमण खड़ा कर लगाई गई दुकानें, ठेलों वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बड़ी संख्या में लारी-गल्ला जब्त कर लिए गए। पुलिस की ओर से ग्रे और पार्सल ढोने वाले ट्रैम्पों चालकों के रोड पर वाहन पार्क करने को लेकर चालान काट कर चेतावनी दी गई।

पुलिस और मनपा की ओर से बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू किए जाने से अफरा-तफरी मच गई।