
Hina Khan Photos: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और 'बिग बॉस 11' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने एक-दो फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही वो अपना जलवा कांस तक में बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में है।

हिना खान का इंस्टाग्राम उनकी खूबसूरत फोटो-वीडियो से भरा पड़ा है। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी ही बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। शेयर की गई फोटो में हिना खान ट्रेडिशनल लाइट पर्पल साइनिंग लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को भी खूब भा रहा है।

इतना ही नहीं फोटो पर काफी लाइक्स और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैँ। साथ ही शेयर की गई फोटोज में हिना खान बोल्ड मेकअप के साथ खुले बालों में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक्स को उनकी फिमेल फैंस आज कल की शादी फंक्शन्स में आसानी से कैरी कर सकती हैं। फोटो में एक्ट्रेस का लुक बेहद किलर नजर आ रहा है।

वहीं अपनी इन खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा 'अपना खुद का स्पार्कल बेबी बनो'। इसके अलावा एक्ट्रेस साड़ी में भी अपनी फोटो शेयर करती हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है। उनका इंस्टाग्राम उनके इस तरह के एथेलिक लुक्स से भरा पड़ा है।

उनके फैंस भी उनके इस एथेलिक लुक्स को खूब पसंद करते हैं। हिना खान के इस तरह के शानदार लुक्स को देखने के बाद हर किसी की निगाहें केवल एक्ट्रेस पर ही ढहर जाती हैं। हिना खान के फैंस उनको हर लुक्स में पसंद करते हैं और उनकी जमकर तारीफें भी करते हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने येलो साड़ी में कुछ फोटो शेयर की थी।

उनकी इन फोटो को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं अगर एक्ट्रेस वर्क फ्रंट की बात करें तो, हिना खान लास्ट टाइम टीवी शो 'नागिन 5' में नजर आई थी, जो साल 2020 में शुरू हुआ था। इसके अलावा वो उसी साल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में भी नजर आई थीं। वहीं इस साल 2022 हिना को वेब सीरीज 'सेवन वन' में पुलिस अधिकारी के किरदार में देखा गया था।