
बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट रहे रोशेल राव और कीथ सेकुरा इन दिनों इंडोनेशिया में हनीमून मना रहे हैं। उनकी हनीमून एन्जॉय करती कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन दोनों लवबर्ल्ड्स ने 3 मार्च को गुपचुप तरीके से शादी की थी।

बता दें कि दोनों ने तमिलनाडु के महाबलिपुरम में बीच पर शादी की। इनकी शादी में परिवार सहित कुछ खास फ्रेंड्स शामिल हुए थे। अपनी शादी की जानकारी कीथ ने बाद में इंस्टाग्राम पर दी थी।

रोशेल कपिल शर्मा शो का भी हिस्सा रहीं। रोशेल को इस शो में निभाए 'लॉटरी' के किरदार की वजह से लोकप्रियता मिली।

बिग बॉस शो के दौरान ही रोशेल और कीथ एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों लंबे समय तक एक दूसरे संग रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद रोशेल और कीथ ने पिछले साल सगाई की थी।

खबरों की मानें तो रोशेल हमेशा से बीच पर शादी करना चाहती थीं और कीथ ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी की। रोशेल ने शादी में व्हाइट कलर का गाउन पहना था। वहीं, कीथ लाइट ब्लू कलर के सूट में नजर आए।