11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 साल बाद भी अपने किरदार की छवि से नहीं निकल पाया यह अभिनेता

अरुण ने छवि से निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे।
2 min read
Google source verification
30 साल बाद भी अपने किरदार की छवि से नहीं निकल पाया यह अभिनेता

रामानंद सागर द्वारा निर्मित 'रामायण' सीरियल बने लगभग 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग अरुण गोविल को राम के नाम से ज्यादा जानते है। बता दें कि अरुण गोविल ने इस सीरियल में राम की भूमिका निभाई थी। वहीं 30 साल बाद भी अरुण राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए हैं। अरुण ने राम की छवि से निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे।

30 साल बाद भी अपने किरदार की छवि से नहीं निकल पाया यह अभिनेता

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। इनके पिता चाहते थे कि यह नौकरी करें, लेकिन अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो अलग हो और यादगार बना रहे। अरुण जब 17 साल के थे तो वे मुंबई चले गए और अपना व्यवसाय शुरू किया।  

30 साल बाद भी अपने किरदार की छवि से नहीं निकल पाया यह अभिनेता

वर्ष 1977 में तारा बड़जात्या की फिल्म 'पहेली' में एक्टिंग करने का अरुण को ऑफर मिला और यह उनकी पहली फिल्म थी। बाद में उन्होेंने रामायण में राम का किरदार निभया। राम के रोल के बाद उन्हें ऐसे ही रोल मिलने लगे।

30 साल बाद भी अपने किरदार की छवि से नहीं निकल पाया यह अभिनेता

इस कारण अरुण ने लगभग 10 साल के लिए फिल्मों से दूरी बना ली और 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लाहिड़ी के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर दी।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन