
21 जून को टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला से शादी की हैं। यह शादी शिमला में रचाई गई। शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल अभिनव का होमटाउन लुधियाना पहुंचा। और हाल में वहां रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज की गई।

इस खास मौके पर रुबीना सिल्वर कलर के गाउन में काफी ग्लैमरस लगीं। वहीं अभिनव ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

रुबीना के लुक में चार चांद उनकी मांग में लगे सिंदूर ने लगाया है।

बता दें लुधियाना में पार्टी देने के बाद दोनों 28 जून को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के नामी सितारे नजर आएंगे।

रुबीना शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के दिन सफेद रंग के लहंगे ने रुबीना की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।