
सलमान खान एक बार फिर टीवी का सबसे पॅापुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' लेकर वापिस आ रहे हैं। इस साल के नए सीजन की तैयारियां हो चुकी हैं। 'बिग बॉस 12' की शुरुआत के लिए सलमान खान शो की पहली प्रेस मीट करने गोवा पहुंच चुके हैं।

प्रेस कॅान्फ्रेंस के दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिनमें सलमान खान एक क्लास रूम में दिख रहे हैं।

बता दें पिछले दिनों शो के नए सीजन का प्रोमो जारी हुआ था। शो के पहले प्रोमो में सलमान ने बता दिया है कि इस बार एंटरटेनमेंट डोज डबल होने वाला है।

इस बार शो में पहले की तरह बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड और पति-पत्नी की जोड़ियां ही नहीं बल्कि 'सास-बहू', 'छोटू-लंबू',' जुड़वा बहनों' जैसी मजेदार जोड़ियां दिखाई देंगी।

'बिग बॉस' का ये नया सीजन 12 सितंबर को ऑन एयर होने जा रहा है।