8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHU के नए VC डॉ राकेश भटनागर पहुंचे काशी, एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें..

विश्वविद्यालय के 27वें कुलपति के रूप में डॉ भटनागर लेंगे चार्ज, कुशल एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव के रूप में है पहचान।

2 min read
Google source verification
BHU new VC Dr. Rakesh Bhatnagar arrived at Banaras Airport see Photos.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ राकेश भटनागर दोपहर बाद बनारस पहुंच गए। यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनका जोरदार खैरमकदम किया। वह भी सभी से हंसी खुशी मिले। फिर वह विश्वविद्यालय के लिए निकल पड़े।

BHU new VC Dr. Rakesh Bhatnagar arrived at Banaras Airport see Photos.

बीएचयू से प्राप्त सूचना के मुताबिक वह काशी के कोतवाल कालभैरव और काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ तथा विश्वविद्यालय परिसर स्तिथ भोले नाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वह 27वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

BHU new VC Dr. Rakesh Bhatnagar arrived at Banaras Airport see Photos.

डॉ भटनागर एक वैज्ञानिक हैं। बावजूद इसके एक कुशल न्यायप्रिय प्रशासक के रूप में भी उनकी पहचान है। इसे उन्होंने साबित भी किया है।

BHU new VC Dr. Rakesh Bhatnagar arrived at Banaras Airport see Photos.

ऐसे में विश्वविद्यालय को उऩसे काफी अपेक्षाएं भी हैं, साथ ही यह ताज चुनौतियों भरा है। चाहे वह परिसर में शैक्षणिक माहौल बनाने का हो, कानून व्यवस्था का हो, छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना हो, छात्र-छात्राओं को पड़ने के लिए लाइब्रेरी की सुविधा बहाल करनी हो।

BHU के नए VC डॉ राकेश भटनागर पहुंचे काशी, एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

और तो और सबसे ऊपर विश्वविद्यालय की राजनीतिक गुटबाजी वह भी जातीय आधारित राजनीत से निबटना डॉ भटनागर के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

BHU के नए VC डॉ राकेश भटनागर पहुंचे काशी, एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

विश्वविद्यालय के शिक्षकों की मानें तो अगर इस जातीय राजनीति से पार पा लिया तो कोई भी कुलपति सफल हो सकता है। प्रोफेसरों का कहना है कि डॉ भटनागर को प्रो. आरपी रस्तोगी, डॉ लाल जी सिंह सरीखे कुलपतियों की तरह उन्हें भी अपने वैज्ञनिक सोच के साथ विश्वविद्यालय की जटिलताओं को सुलझाना होगा।