19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Photos / बाहुबली राजा भइया और मोख्तार अंसारी के सभी प्रत्याशी जीते, फेल हुई योगी लहर

बाहुबली राजा भइया और मोख्तार अंसारी के सभी प्रत्याशी जीते, फेल हुई योगी लहर

निकाय चुनाव में बजा मोख्तार अंसारी और राजा भइया का डंका, सभी प्रत्याशी जीते, नहीं चला बीजेपी का योगी मैजिक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 1 Dec 2017, 8:48 PM IST

Mukhtar Ansari Raja Bhaiya

यूपी में चुनाव हो और बाहुबलियों का डंका न बजे ऐसा कम ही देखने को मिला है। मोदी लहर में भी इन बाहुबलियों ने अपना डंका बजवाया और बड़े अंतर से जीते। इस बार निकाय चुनाव में भी बीजेपी के योगी मैजिक को इन बाहुबलियों ने अपने इलाकों में फेल कर दिया।

Mukhtar Ansari

मऊ में बाहुबली मोख्तार अंसारी के करीबी तैय्यब पालकी बसपा से चुनाव जीते हैं। इसके अलावा अदरी नगर पंचायत से बसपा की वजीहा खातून जीत गयी हैं। इसी तरह गाजीपुर जिले में तो अंसारी बंधुओं ने बड़ी जीत हासिल की। यहां बसपा के टिकट पर खड़े उनके चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। अंसारी बंधुओं के पैतृक मोहम्मदाबाद नगर पालिका से बसपा के शमीम अहमद, जमानिया से एहसान जफर और नगर पंचायत सैदपुर से सरिता सोनकर व बहादुरगंज से निकहत परवीन चुनाव जीत गयीं। इसके अलावा दिलदारनगर नगर पंचायत से जीते निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली भी अंसारी बंधुओं के खास बताए जाते हैं।

Raja Bhaiya

प्रतापगढ़ में कुंडा राजा भइया का गढ़ है। वो वहीं से विधायक भी हैं। कुंडा नगर पंचायत में राजा भइया के करीबी हत्या के मामले में जेल में बंद गुलशन यादव की पत्नी निर्दलीय सीमा यादव जीत गयी हैं।

Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा ने इस बार ज्ञानपुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा का समर्थन किया था। वहां से बीजेपी के हीरालाल मौर्य ने सपा के घनश्याम गुप्ता को हरा दिया है।

Amanmani Tripathi

महाराजगंज की नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बाहुबली अमनमणि त्रिपाठी के करीबी निर्दलीय गुड्डू खान जीत गए हैं। यहां गुड्डू खान का चुनाव अमनमणि की नाक का सवाल बना हुआ था। नगर पंचायत सोनौली से भी उनकी निर्दलीय प्रत्याशी कामना भी जीत गयीं।

Sushil Singh

चंदौली जिले में बीजेपी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह की प्रतिष्ठा लगी हुई थी। उनके विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सैयदराजा से उनके करीबी भाजपा के वीरेन्द्र कुमार जीते तो मुगलसराय (दीनदयाल नगर) से भी उनके भाजपा प्रत्याशी संतोष की जीत हुई।