बताया जाता है कि कनिपकम विनायक मंदिर के गर्भगृह में गणेश की मूर्ति को हर साल नया कवच पहनाया जाता है। ऐसा क्यों किया जाता है ये भी एक रहस्य है। जानकारी के लिए बता दें कि गर्भगृह में कई आकार के कवच रखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि भगवान गणेश की इस मूर्ति की खासियत यह है कि जैसे-जैसे मूर्ति का आकार बढ़ता है, वैसे-वैसे पुराने कवच छोटे पड़ जाते हैं।