बीसलपुर से भाजपा विधायक रामशरण वर्मा ने बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुकसी में अवैध खनन की शिकायत की थी। साथ ही डीएम को भी पूरे मामले में संलिप्त बताया था, जिसके बाद पीलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए खनन करने वाले किसान पर 17 लाख जुर्माना डालकर कार्रवाई की बात कही थी जिसके बाद विधायक रामशरण वर्मा असंतुष्ट थे। उनका कहना था कि माफिया पर एफआईआर दर्ज हो, साथ ही जुर्माने की राशि बढ़ाई जाए। विधायक की शिकायत के बाद जिम्मेदार अफसरों ने खुद को बचाने के लिए किसान महेंद्र पाल, शाहजहांपुर के भाजपा नेता डीपीएस राठौर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि डीपीएस राठौर ने अपनी प्राइवेट फॉर्म के माध्यम से खनन का पट्टा लिया और इस पट्टे में दिखाई गई भूमि के अलावा नजदीक की भूमि पर अवैध खनन किया।