पीलीभीत। जिले में भाजपा को फायदा नहीं मिला है जबकि सपा और बसपा मजबूत हुई है। निकाय चुनाव के जिलेभर के प्ररिणाम देखने के बाद नतीजा यह सामने आया कि भाजपा को जनता ने ठुकराया है, तो वहीं सपा-बसपा की ओर जनता का रूझान कुछ ज्यादा ही दिखा। यहाॅ से भाजपा को 2 सीट, बसपा को 2, सपा को 3 व 1 कांग्रेस और 1 निर्दलीय प्रत्याशी को जनता ने स्वीकारा है।