5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अचानक पीलीभीत पहुँचे कमिशनर, किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण

धान खरीद बढ़ाने को सरकार का नया फारमूला बिचौलियों की फिर आयेगी मस्ती अब 100 कि्ंवटल से कम धान वाले किसानों का बिना रजिस्ट्रेशन होगी खरीद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 17 Nov 2018, 10:56 AM IST

Commissioner

Commissioner

पीलीभीत। धान क्रय केंद्रों पर दलालों द्वारा धान खरीद की शिकायत बीते दिनों कमिशनर बरेली मंडल से हुई थी। जिस पर अचानक कमिशनर ने तहसील बीसलपुर की मंडी पहुँचकर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामिया पाए जाने पर केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर धान खरीदने वाले दलालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यहां किया निरीक्षण
बीसलपुर तहसील की नवीन मंडी समिति में आरएफसी, एसएफसी, पीसीएफ, सहित पांच क्रय केंद्रों का मंडलायुक्त रनवीर प्रताप ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी को चेक किया। वहीं सभी केंद्र प्रभारियों को नए शासनादेश के अनुसार किसानों का धान खरीदे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का धान 100 क्विंटल से कम है उन किसानों का बिना रजिस्ट्रेशन से धान खरीदा जाएगा।

दलालों का होगा फायदा
सरकार की बदली धान खरीद नीति से अब दलाल आसानी से अपना धान सरकारी मूल्य पर बेच सकेंगे जो पहले नहीं हो पा रहा था। दलाल अब धीरे-धीरे अपना स्टाक किया हुआ धान बेचना शुरू कर देगें जिसकी अब कोई जांच भी मुमकिन नहीं।

यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्राभारियों की सांसो रूकी रही। निरीक्षण के दौरान आरएफसी अधिकारी राममूर्ति, मंडी उपनिदेशक मूलचंद गंगवार, एसडीएम वंदना त्रिवेदी, मंडी सचिव चंद्रराज सिंह प्रदीप, सीओ प्रवीन मलिक मौजूद रहे।