3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर रिजर्व में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

सूचना पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
less than 1 minute read
Google source verification
टाइगर रिजर्व में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

टाइगर रिजर्व में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

पीलीभीत। दो दिन पूर्व घर से गायब हुए वृद्ध का शव टाइगर रिजर्व जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- AMU भड़काऊ भाषण मामले में गिरफ्तार हुए डॉ कफील को मथुरा जेल में किया शिफ्ट

यह भी पढ़ें- Budget 2020: पर्यटन स्थल का सफर होगा आरामदायक, चलेंगी तेजस ट्रेन

घटना पीलीभीत की माला रेंज के अंतर्गत आने वाले गड़ा रेंज की कंपार्टमेंट नंबर 135 की है जहां ग्रामीणों और वन विभाग की संयुक्त टीम को बृद्ध का शव मिला है। बताया जा रहा है कि गजरौला थाना क्षेत्र के बैजू नगर के निवासी फूलचंद पुत्र चेतराम (60) बीते 2 दिन से घर से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने लगातार उनकी तलाश की। जिसके बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ जंगल के अंदर जाकर लापता वृद्ध की खोजबीन की तो उन्हें गड़ा वीट की कंपार्टमेंट नंबर 135 के पास वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।