क्यों फुंका ट्रांसफार्मर
एडवोकेट इसरार अहमद ने बताया कि अधिक विद्युत भार होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया है। एक प्राइवेट कंपनी के टॉवर को बिना ट्रांसफार्मर लगाए नियमों को ताक पर रखकर बिजली दी जा रही है। इसकी वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गांव वालों से उगाही की जाती है, अन्यथा ट्रांसफार्मर लगाने से मना कर दिया जाता है। कहा जाता है हमारे पास कोई गाड़ी नहीं है, अपने आप ट्रांसफार्मर लेकर आओ।