पत्रकारों से साधी चुप्पी
पीलीभीत में विश्व हिन्दू परिषद सहित तमाम संगठनो ने राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को ज्ञापन सौंपा साथ ही दिए गए ज्ञापन में हिन्दू संगठन के नेताओं ने श्री0राम मंदिर निर्माण के संघर्ष को लेकर राम मंदिर का निर्माण कराने की बात कही। धर्मसभा कार्यक्रम में पहुँची केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने हिंदू संगठनो से ज्ञापन लेकर राम मंदिर निर्माण को लेकर मंच से ज्ञापन को पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुँचाने की बात कही, वहीं जब उनसे पत्रकारों ने राम मंदिर निर्माण की समस्या को लेकर पूछा तो वो खामोश रहीं।