6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मामूली विवाद में चाकू से गोद कर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
Crime

मामूली विवाद में चाकुओं से गोद कर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। मामूली से लेनदेन के विवाद में हुयी कहासुनी के चलते रंजिशन दोस्त ने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी ने भरी पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें- पति की इन हरकतों से थी परेशान इसलिए शादी के दो साल बाद उठाया ऐसा कदम

गाली देने पर हुआ था विवाद

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव चाट फिरोजपुर निवासी राम भरोसे के 22 वर्षीय पुत्र सुनील का घर के पास रहने वाले बचपन के दोस्त सुरेश से सप्ताह भर पहले लेनदेन की बात पर कहासुनी हो गई थी। गांव के सभ्य लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन सुरेश अपने दोस्त सुनील से रंजिश मानने लगा था। सुनील अपने घर में खाना खा ही रहा था कि सुरेश और उसका ***** विजय सुनील को गालियां देने लगे। सुनील खाना छोड़ उसके परिजनों से शिकायत करने के लिए सुरेश के घर गया, वहां सुरेश और उसका ***** विजय सुनील को दोबारा गालियां देने लगा। गाली का विरोध करने पर विजय ने सुनील पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हत्यारोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही एसपी बालेन्दु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्रा ने पूरनपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौका मुआयना कर शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या आरोपी विजय के खिलाफ अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।