6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में मंत्री पहुंचे लेट तो जनता हुई नाराज

जिलाधिकारी को बैठने की जगह नहीं मिली और उन्हें मंच के किनारे सोफे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठना पड़ा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Mar 2018, 9:50 PM IST

Ek Sal Bemisal

पीलीभीत। योगी सरकार के एक साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम हुये इस दौरान रोजगार मेला लगाया गया तो विकलांग जन को ट्राइ साइकिल बांटी गयी वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष व जिले के चारों विधायक सहित सांसद प्रवक्ता मौजूद रहे।

जनता हुई नाराज

मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में निर्धारित समय से दो घन्टा देरी से पहुंचने पर जनता अचानक नाराज हो गयी। लोग भाजपा नेताओं को खरीखोटी सुनाने लगे कि उन्हें 9 बजे से बुलाकर बैठा दिया गया है और वो भूखे-प्यासे हैं। लोग कार्यक्रम से जाने लगे लेकिन तभी कुछ देर बाद प्रभारी मंत्री आ गये और उन्होंने देरी से आने के लिए माफी मांगी जिसके बाद लोग दोबारा बैठने लगे।

जिलाधिकारी को नहीं मिली बैठने की जगह

कार्यक्रम के दौरान एक और चित्र सामने आया जब प्रभारी मंत्री से साथ भाजपा नेता व विधायकों ने पूरा मंच घेर लिया। वहां मौजूद जिलाधिकारी को बैठने की जगह नहीं मिली और उन्हें मंच के किनारे सोफे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठना पड़ा लेकिन जब जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने ससम्मान अपनी कुर्सी देते हुये जिलाधिकारी को अपने साथ बैठाया।

रोजगाल मेले का आयोजन

प्रभारी मंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत किया गया। मेले में उन्होंने तकनीकी छात्राओं द्वारा बनाये गये इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, फैशन डिजाइनिंग के मॉडल देखे। रोजगार मेले में 150 छात्रों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिये गये नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

नहीं टूटने देंगे जनता की उम्मीद

इसके बाद ‘एक साल नई मिसाल’ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा साथ ही देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गये। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को कृत्रिम एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत चिन्हित एवं पंजीकृत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गये। मीडिया से रूबरू होते हुये प्रभारी मंत्रीने कहा कि जनता ने हम पर एक साल विश्वास जताया था। हमें इतनी उम्मीद भी नहीं थी कि हम 325 सीटें जीतकर आयेंगे। जनता ने हमारे संकल्प पत्र को पढ़कर विश्वास किया था, हम जनता का विश्वास नहीं टूटने देंगे। उन्होंने कहा कि हमने एक साल में 36 हजार करोड़ रूपए 86 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया है।