17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब पीने पर मालिक ने डांटा तो बदला लेने के लिए नौकर ने उठाया खौफनाक कदम

मालिक की डांट के बाद नौकर ने पांच साल के मासूम के साथ जो किया उसे जान आपकी रुह कांप जाएगी।

2 min read
Google source verification
Murder

पीलीभीत। बरखेड़ा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यहां नवागत प्रभारी ने चार्ज संभालते ही एक सालभर से फरार इनामी हत्यारे को पकड़ा है। हत्यारे ने पांच साल के एक मासूम की हत्या की थी और वो पश्चिम बंगाल भाग गया था। पीलीभीत पुलिस ने हत्यारे पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी को पीलीभीत की थाना बरखेड़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। ।

पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

थाना बरखेड़ा इलाके के गांव परेवा अनूप निवासी श्री कृष्ण के घर पर उसका पांच साल का नाती गौरव रहकर पढ़ाई कर रहा था। घर में एक राजू नाम का नौकर भी था जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। दिनांक 15 फरवरी 2017 को श्री कृष्ण का नाती गौरव अचानक गायब हो गया देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन बच्चे का शव नाले किनारे पड़ा मिला था। उसी दिन से घर का नौकर राजू भी लापता था, शक के आधार पर परिजनों ने राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस मामले की जांच कर रही थी। घटना के 13 महीने बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के जनपद मेदनीपुर से राजू को गिरफ्तार कर आज पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने हत्या का खुलासा कर दिया है।


शराब पीने पर मालिक की डांट के बाद उठाया कदम

पकड़े गये राजू ने बताया कि उसने 15 फरवरी 2017 को शराब पी रखी थी और मृतक गौरव के नाना श्रीकृष्ण ने शराब को लेकर उसकी काफी बेइज्जती की और घर से जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर राजू गौरव को बिस्किट दिलाने के बहाने खारजा नाले के पास गेहूं के खेत में ले गया और गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना को अन्जाम देकर राजू पश्चिम बंगाल भाग गया। घटना के एक साल बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हत्या का खुलासा कर दिया है और आरोपी को जेल भेज रही है।