5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत

किसानों के मुद्दों को लेकर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

Google source verification

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर शनिवार को पीलीभीत जिले की सभी तहसील मुख्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। तहसील अमरिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की अध्यक्षता में, तहसील सदर मे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की अध्यक्षता में, बीसलपुर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में व पूरनपुर में पूर्व विधायक पीतमराम की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ।


हजारों की संख्या में जुट सपाई
पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि पीलीभीत में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान हित में प्रदेश व्यापी आवाह्न पर जिले में ये धरना सफल रहा। हजारों की संख्या में सपाई अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। फसल का सही दाम न मिलने पर किसान परेशान हैं। जिले में बाघ लगातार किसानों को निवाला बना रहे हैं। मृतक किसानों के परिवारों को मुआवजा तक नहीं मिला है।


प्रदर्शन में इन मुद्दों को उठाया
सपा नेताओं ने कहा कि धरना प्रदर्शन में किसानों से किए वादे ना निभाना, फसल को बिचैलियों द्वारा बेचे जाना, आलू खरीद का झूठा आश्वासन देना, बिजली के बिलों को बढ़ाना, गन्ने का दाम सही ना मिलना, किसानों को खाद ना मिलना, आवारा जानवरों से किसानों की फसलें बर्बाद होना और सबसे प्रमुख पीलीभीत जनपद में बाघों द्वारा मारे गये किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाना जैसे के मुद्दे उठाए हैं। इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है।