पीलीभीत। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भले ही खाकी को ईमानदार बता रहे हों, लेकिन खाकी की करतूत किसी से भी छिपी नही है। मामला पीलीभीत के थाना गजरौला से जुड़ा है जहां थाने में तैनात दरोगा अवध विहारी एक फरियादी 60 हजार रुपए लेता दिख रहा है। दरअसल एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था, जिसको लेकर एफआर लगाने के नाम पर दरोगा जी ने पैसे ऐंठ लिए। सूत्रों की मानें तो थाने में तैनात दरोगा ने चार्जशीट पर एफआर लगाने के नाम पर 40 हजार रुपए पहले ही ऐंठ लिए और दोबारा फरियादी से दरोगा ने 60 हजार रुपए थाने बुलाकर अपने कमरे में लिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।