आगरा। विदेशी महिला पर्यटक पर अंगूर की बेटी का नशा ऐसा चढ़ा कि उसने हंगामा कर दिया। नशे के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, गिर कर चोटिल हो गई। पित को साथ इलाज के लिए हॉस्पीटल पहुंची तो हंगामा कर दिया। नशे में उसने अपने कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। हॉस्पीटल स्टाफ ने पर्यटन पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ कार्रवाई नहीं की गई है।