बच्चों के जाने के बाद उनके घरों में ऐसा सन्नाटा छा गया, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। जिन घरों में बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब उनकी यादें रह गई हैं। परिवारों के लिए यह क्षति ऐसी है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। प्रियांशु, मोक्ष और आरुषि अब लौटकर नहीं आएंगे, लेकिन उनकी यादें हमेशा अपनों के दिलों में रहेंगी।