एक करोड़ आठ लाख परिवार को मिलेगा लाभ
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज से लागू हुई केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का लाभ बिहार सहित पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही अपेक्षा है कि इस योजना का कार्यान्वयन बेहतर तरीके से हो। ताकि जरुरतमंदों तक इसका लाभ समय पर पहुंच सके। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत बिहार के लगभग एक करोड़ आठ लाख परिवार को लाभ मिलेगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से 99,58,392 एवं शहरी क्षेत्रों से 8,65,916 परिवार सम्मिलित हैं।