बता दें कि श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 12,95,304 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है। इन मतदाताओं के लिए 1,716 मतदान केंद्र हैं। नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। पिछले चुनाव में वो इसी सीट से जीते थे। पीडीपी ने इस सीट पर आगा सैयद मोहसिन, भाजपा ने खालिद जहांगीर और पीपुल्स कांफ्रेंस ने इरफान अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि नेशनल कांफ्रेंस के समर्थन में कांग्रेस ने श्रीनगर सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।