10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन 2019: भाजपा के खिलाफ बेगूसराय से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे कन्‍हैया कुमार

विपक्ष कुमार को यहां से उम्मीदवार घोषित कर एनडीए को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि सभी विरोधी दल एक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:35 AM IST

kanhaiya

2019: भाजपा के खिलाफ बेगूसराय से चुनाव मैदान ताल ठोकेंगे जेएनयू के कन्‍हैया कुमार

नई दिल्‍ली। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से लड़ेंगे। वह महागठबंधन की ओर से उम्‍मीदवार होंगे। आरजेडी ने कन्‍हैया के लिए ये सीट छोड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि कन्‍हैया कुमार इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें। बता दें कि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, एनसीपी, जीतन राम मांझी की पार्टी हम, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल शामिल है।

सीपीएम की ओर से लड़ेंगे चुनाव
बेगूसराय संसदीय सीट से कन्हैया कुमार सीपीएम के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्‍हें सीपीएम यहां से अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। उन्‍हें विपक्ष अपना उम्मीदवार घोषित करके एनडीए को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि तमाम विपक्षी दल एक हैं। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्‍यक्ष कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय के बरौनी ब्लॉक के निवासी हैं। उनकी मां बीना देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता जयशंकर सिंह किसान हैं। वह एक सामान्‍य परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं।

इस सीट पर है भाजपा का कब्‍जा
बेगूसराय संसदीय सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्‍जा है। 2014 में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। भाजपा के भोला सिंह यहां से सांसद हैं। भाजपा ने यहां पहली बार 2014 में जीत दर्ज की थी। भोला सिंह ने राष्‍ट्रीय जनता दल उम्मीदवार तनवीर हसन को 58,000 वोट के अंतर से हराया था। भोला सिंह को यहां कुल 4,28,227 वोट हासिल हुए थे। आरजेडी के हसन को यहां 3,69,892 वोट तो सीपीएम के उम्मीदवार को 1,92,639 वोट मिले थे। इस लिहाज से देखें तो इस सीट से कन्‍हैया चुनाव जीत सकते हैं।

चुनाव लड़ने के लिए तैयार
आरजेडी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि मौजूदा फॉर्मूले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे में बेगूसराय की सीट आरजेडी के खाते में आ रही है, लेकिन लालू यादव जी चाहते हैं कि कन्हैया कुमार यहां से चुनाव लड़ें। इसलिए वह यहां की सीट छोड़ने को तैयार हैं। सीपीएम नेता सत्यनारायण सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि कन्हैया कुमार बेगूसराय की सीट से चुनाव लड़ेंगे। खुद कन्हैया ने यहां से चुनाव लड़ने की अपनी सहमति दी है। कन्‍हैया इससे पहले भ्‍ज्ञी इस सीट से चुनाव लड़ने का मंशा जता चुके हैं।