
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया गया। इस चरण के मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस बीच, शाम पांच बजे तक 54.06 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके हैं। हालांकि इस बीच एक हिंसक घटना भी देखने को मिली है। पूर्णिया में आरजेडी उम्मीदवार के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार अंतिम चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए। जिसके लिए लोगों में उत्साह देखा गया। खासकर कई मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या दिखी।
कुछ मतदान केंद्रों में प्रारंभ में ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे बाद में या तो बदल दिया गया या ठीक कर दिया गया। आयोग के मुताबिक, दिन के तीन बजे तक 45.85 प्रतिशत मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सबसे अधिक सुपौल में 51.12 प्रतिशत मतदाता अब तक वोट डाल चुके हैं, जबकि सबसे कम दरभंगा में 41.15 फीसदी वोट डाले गए हैं।
Updated on:
7 Nov 2020, 8:51 PM IST
Published on:
7 Nov 2020, 6:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.