डीएम आलोक रंजन घोष ने इस बारे में जानकारी दी है कि सेक्टर अधिकारी को कुछ आरक्षित मशीनें दी गईं थीं। ताकि मतदान के दौरान किसी मशीन के खराब होने पर उसे बदला जा सके। उन्होंने कहा कि दो बैलेटिंग यूनिट, 1 नियंत्रण इकाई और 2 वीवीपीएटी मशीन सेक्टर अधिकारी को आवंटित किया गया था। डीएम घोष ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के काम में जुटे इन अधिकारयों को होटल में मशीनों में नहीं रखना चाहिए था। ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है। इसलिए विभागीय जांच बैठा दी गई है। बता दें कि सोमवार को बिहार में मधुबनी, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। साथ ही लखीसरास के दो बूथों पर दोबारा वोट डाले गए हैं।