11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के सपने के खिलाफ कांग्रेस, कहा- एक देश एक चुनाव का फॉर्मूला सही नहीं

कांग्रेस ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) को खारिज करते हुए मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 17 Mar 2018, 4:48 PM IST

congress

नई दिल्ली। मोदी सरकार की नीतियो का विरोध करने वाली कांग्रेस ने अब 'एक देश-एक चुनाव' का भी विरोध किया है। कांग्रेस ने इसे अनुचित और अव्यवहारिक करार दिया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) को खारिज करते हुए मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की है।

एक देश-एक चुनाव के होंगे गंभीर परिणाम
कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के मोदी सरकार के सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने के सरकार के प्रस्ताव को संविधान की दृष्टि से अनुचित और अव्यवहारिक करार दिया। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि एक साथ चुनाव कराने की बीजेपी की चाल गलत है। यह संविधान की दृष्टि से अनुचित है और व्यवहारिक भी नहीं है। इसके गंभीर परिणाम होंगे, जिनकी पूरी तरह से पड़ताल की जानी चाहिए और इस पर राष्ट्रीय सहमति बननी चाहिए।

'निर्वाचन आयोग कराए निष्पक्ष चुनाव'
देश में चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय मतपत्रों से कराने की मांग की गई है। कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर राजनीतिक दलों और आम लोगों में उठ रही शंकाओं का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग से चुनाव मतपत्रों से कराने का पुराना तरीका अपनाने का आग्रह किया है। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि निर्वाचन आयोग के पास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की संवैधानिक जिम्मेदारी होती है। चुनावी व्यवस्था में लोगों का भरोसा बनाये रखने के लिये मतदान और मतगणना, दोनो प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

'ईवीएम नहीं मतपत्रों से हो चुनाव'
कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर कहा कि जनमत के विपरीत, परिणामों में हेराफेरी करने के लिए ईवीएम के दुरुपयोग को लेकर राजनीतिक दलों और आम लोगों के मन में भारी आशंकाएं हैं। निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को मतपत्र के पुराने तरीके को फिर से लागू करना चाहिए, क्योंकि अधिकांश प्रमुख लोकतंत्रों ने ऐसा ही किया है।