
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 दिन के अंदर केंद्र से रफाल विमान से जुड़ी जानकारी मांगे जाने के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि यह मोदी सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। सिंह ने कहा कि इस मामले में लग रहे आरोपों की जांच कराई जानी चाहिए। आप नेता ने कहा कि मोदी सरकार इस मामले में लगातार तथ्यों को छुपा रही है। उन्होंने कहा कि एक ही मुद्दे पर रक्षा राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे अगल-अलग बयान दे रहे हैं। जो इस बात का सबूत है कि रफाल की खरीदारी में गड़बड़ी की गई है।