
AAP जंतर-मंतर में 13 फरवरी को करेगी 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' सत्याग्रह
नई दिल्ली। आम चुनाव करीब है और सियासी संग्राम छिड़ गया है। राजनीतिक दल अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को जमकर मोदी सरकार की आलोचना की। आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री गोपाल राय ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि "पूरे देश के अंदर पिछले 5 साल में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जिस तरह से देश के संविधान को, लोकतांत्रिक परंपरा को, चुनी हुई सरकारों को कुचलने की कोशिश की है उससे आज पूरा देश मुक्ति चाहता है। आगामी 13 फरवरी को जंतर मंतर पर 12 बजे से पूरा विपक्ष इकट्ठा हो रहा है जिसमें "तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ" सत्याग्रह किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल शामिल होंगे। राय ने कहा कि तानाशाही के खिलाफ इस मुहिम को तेज करते हुए दिल्ली में 15 फरवरी से आम आदमी पार्टी के सभी विधायक-पार्षद इसकी कमान संभालेंगे। "आपका विधायक-आपके द्वार", "आपका पार्षद-आपके द्वार" कैंपेन कर दिल्ली की जनता के बीच जाएंगे।
केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यह समझना चाहिए कि वे भारत के प्रधानमंत्री हैं, किसी पार्टी या भाजपा के नहीं। केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी हमें काम नहीं करने देते हैं। हर काम में अडंगा लगाते हैं। वे हमलोगों के साथ ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों। उन्होंने कहा कि मोदी जी को यह समझना चाहिए कि वो सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं है, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री दूसरे पार्टियों से इस तरह का व्यवहार करते हैं, जैसे वह भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
11 Feb 2019 06:05 pm
Published on:
11 Feb 2019 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
