दरअसल, कमल हासन यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘विश्वरूपम-2’ को लेकर बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह राष्ट्रवाद और आतंक को लेकर लड़ाई पर आधारित है और क्या इससे आगामी लोकसभा चुनाव में कमल हासन का पहला सियासी कदम माना जाए? तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी अधिकांश फिल्मे राजनीति पर ही आधारित होती हैं। इससे पहले आई हे राम और फिर दशावतार भी राजनीतिक विषयों पर हीं थी। इसी तरह से विश्वरूपम देशभक्ति का संदेश दिया गया है।