31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIMIM सांसद की सरकार को धमकी, मस्जिदें नहीं खुलीं तो उठाएंगे ये कदम

AIMIM सांसद इम्तियाद जलील की सरकार को धमकी इम्तियाज जलील ने कहा- मस्जिदें नहीं खोली गईं तो उठाएंगे बड़ा कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Aug 2020, 2:45 PM IST

AIMIM Leader Imtiaz jaleel

एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यही वजह कि सरकार ने देशभर में कई धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कई मंदिर ( Temple ) और मस्जिद ( Mosque ) इस वक्त बंद हैं। लेकिन मस्जिदों को बंद रखे जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ( Asaduddin Owaisi ) की पार्टी एआईएमआईएम ( AIMIM ) के सांसद ने सरकार को धमकी दे डाली है।

एआईएमआईएम के महाराष्ट्र से सांसद इम्तियाज जलील ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर जल्द मस्जिदों को खोला नहीं गया तो सड़कों पर नमाज पढ़ी जाएगी।

देशभर में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कई गाइडलाईन जारी की गई हैं। बावजूद मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि सरकार ने मंदिर और मस्जिद समेत कई धार्मिक स्थलों को बंद रखने का फैसला लिया है। ताकि कोरोना जैसी महामारी की फैलाव ना हो।

इसी बीच धार्मिक स्थलों के बंद होने पर इस मामले को मुद्ददा बनाकर एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी दी है।

इम्तियाज जलील ने कहा है कि- 'जब व्यवसाय, कारखाने, बाजार- हाइवे खोले गए हैं, यहां तक कि बसें, ट्रेन और उड़ानें भी संचालित हो रही हैं, तो सरकार ने धार्मिक स्थल क्यों बंद किया है।

जलील ने कहा कि कोरोना संकट के बीच राजस्व के लिए शराब की दुकानें भी खोल दी गईं और सीमित लोग शादी-विवाह में शामिल हो सकते हैं। सिर्फ धार्मिक स्थानों को क्यों बंद किया गया है।

यही नहीं एआईएमआईएम सांसद ने यह भी कहा कि - 'हम आखिर कब तक इंतजार करेंगे? मैं उन तमाम हिंदुओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह तमाम मंदिर और पूजा स्थल खुलवाने में लग जाएं।

NEE-JEE एग्जाम को लेकर हो रहे विरोध के बीच बीजेपी सांसद ने छात्रों की तुलना द्रौपदी से कर डाली, जानें खुद को क्या बताया

दो सितंबर तक का समय
जलील ने कहा कि हम दो सितंबर को राज्य में स्थित तमाम मस्जिदों को खुलवाने का आह्वान करेंगे। सरकार अगर इजाजत दे तो ठीक नहीं तो हम सड़क पर नमाज पढ़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति